अक्टूबर 3, 2024 7:09 अपराह्न

printer

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न् कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाये गये सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं और उनसे स्पष्टीकरण लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा।