हरदोई में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 19 हजार से अधिक समूहों का गठन किया जा चुका है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के प्रयासों से स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। हमारे प्रतिनिधि की
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिषन व अन्य सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समूहों द्वारा की जाने वाली रोजगार परक आर्थिक क्रियाकलापों का सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार.प्रसार किया जाये ताकि आमजन इन समूहोंसे सीधे जुड़ सके तथा समूहों को आर्थिक लाभ हो व आमजन को अच्छी गुणवत्ता का सामान प्राप्त हो सके। उन्होंने इसके लिए एक सोशल मीडिया एकाउन्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि इन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादोंकी विभिन्न त्योहारों, पर्यटन स्थलों व प्रदर्शनियों में बिक्री की व्यवस्था की जाये। समूहों की दीदियों को रोस्टर के अनुसार उत्पाद बिक्री के लिये स्थान उपलब्ध कराया जाये ताकि समूहों की उत्पाद बिक्री में वृद्धि हो और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय बढ़े।
आय में वृद्धि से उन्हें लखपति दीदी बनाने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समूहों की पूरी सहायता की जाये। खाता खुलवाने से लेकर ऋण दिलाने तक पूरा सहयोग किया जाये। आकाश शुक्ला आकाशवाणी समाचार हरदोई।