मार्च 12, 2026 2:37 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा -उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता, अनुशासन और नियमों के अनुसार संचालित हो

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता, अनुशासन, संतुलन और नियमों के अनुसार संचालित हो। विपक्ष द्वारा उनके निष्कासन की मांग वाले प्रस्ताव पर बयान देते हुए श्री बिरला ने कहा कि उन्होंने सभी के साथ सहयोग और सद्भाव बनाए रखते हुए व्यवस्था और दक्षता कायम रखकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने हमेशा सदन की गरिमा, मर्यादा और प्रतिष्ठा को निरंतर बनाए रखने का प्रयास किया है तथा सभी सदस्यों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने का प्रयास किया है।

श्री बिरला ने कहा कि चर्चा के दौरान, कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता को बोलने से रोका जा रहा है और उन्हें बोलने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे सदन का नेता हो, विपक्ष का नेता हो या कोई अन्य सदस्य, सभी को सदन में केवल नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार बोलने का अधिकार है। अध्यक्ष ने कहा कि इस सदन में किसी भी सदस्य को नियमों से परे बोलने का कोई विशेष अधिकार नहीं है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा के दौरान विपक्ष के कुछ सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया कि अध्यक्ष ने उनके माइक्रोफोन बंद कर दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष के पास माइक्रोफोन चालू या बंद करने का कोई बटन नहीं होता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला