मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 3, 2024 8:36 अपराह्न

printer

हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ इस्राइल के सैन्य अभियान के कारण व्यापक संघर्ष की ओर बढ़ रहा पश्चिम एशिया क्षेत्र

हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान के कारण पश्चिम एशिया क्षेत्र व्यापक संघर्ष की ओर बढ़ रहा है। लेबनान-इस्राइल सीमा पर लड़ाई जारी है। हिजबुल्लाह ने फातिमा गेट सीमा पर इस्राइल हमले को नाकाम कर दिया। मारून अल-रास शहर के पास भी झड़पें हुईं। यहां भी हिजबुल्लाह ने एक और इस्राइल हमले को विफल करने का दावा किया है।

   

इस्राइल हवाई हमलों के कारण लेबनान में लगभग 12 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। ईरान के  राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने दोहा में इस्राइल आक्रामकता के खिलाफ चेतावनी दी है। इस बीच, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-सानी ने तत्काल युद्धविराम का आग्रह किया।

   

संघर्ष के कारण पूरे पश्चिम एशिया में हवाई यात्रा प्रभावित हुई है। दुबई स्थित एमिरेट्स एयरलाइन ने इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। बेरूत के लिए सभी सेवाएं 8 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं।