सितम्बर 29, 2024 10:11 अपराह्न

printer

हमारी पार्टी झारखंड में एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी झारखंड में एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। श्री पासवान ने आज बोकारो में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किस किस सीट पर हम चुनाव लड़ेंगे, यह राज्य कमेटी तय करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।