फ़रवरी 17, 2026 3:33 अपराह्न

printer

हज प्रतिनिधियों के लिए अभिविन्यास-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में इस वर्ष होने वाले हज के लिए हज प्रतिनिधियों के लिए अभिविन्यास-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम हज 2026 की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है, जिसके दौरान लगभग एक लाख 75 हजार भारतीय जायरीन सऊदी अरब की यात्रा करेंगे। जायरीनो को आवश्यक प्रशासनिक और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए हज अधिकारियों को ढाई महीने की अवधि के लिए सऊदी अरब में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की देखरेख में तैनात किया जाएगा।

   इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि हज प्रबंधन भारत विदेश में भारत का सबसे बड़ा और  महत्‍वपूर्ण अभियानों में से एक है। उन्‍होंने कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को लगभग एक लाख 75 हजार जायरीनो की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे सऊदी अरब में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में शुरू किए गए प्रमुख कल्याणकारी उपायों और सुधारों पर प्रकाश डाला, जिनमें बुजुर्ग हज यात्री के लिए विशेष सुविधाएँ और उनके साथ यात्रा करने वालों के लिए प्रावधान, साथ ही बिना मेहरम के यात्रा करने वाली महिला जायरीन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं शामिल हैं।

   यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की 2026 में भारतीय हज यात्रियों के लिए सुगम हज अनुभव सुनिश्चित करने, तैयारियों को मजबूत करने, हितधारकों के बीच समन्वय बढ़ाने और निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।