मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 30, 2023 8:17 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

हजारीबाग: 15वीं राज्य स्तरीय 3 दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने उदघाटन किया

हजारीबाग में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय 3 दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आज जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने उदघाटन किया। प्रतियोगिता में राज्यभर से 500 से अधिक तीरंदाज और 100 से अधिक तकनीकी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इनमें से कई खिलाड़ी आनेवाले दिनों में ओलंपिक में जगह बना सकते हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ उसे निखारने की जरूरत है।