मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2023 10:15 अपराह्न | झारखंड हजारीबाग पुरस्कार

printer

हजारीबाग: संत कोलंबा महाविद्यालय के छात्र अभिषेक रंजन राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार से होंगे सम्मानित

हजारीबाग के संत कोलंबा महाविद्यालय के छात्र अभिषेक रंजन को वर्ष 2021-22 के दौरान उच्च कोटि के सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। 29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेगी। अभिषेक ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा के साथ अवसाद से मुक्ति के लिए कई ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया था।