जुलाई 13, 2024 6:51 अपराह्न

printer

हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने चतरा जिले में आपराधिक और उग्रवादी घटनाओं की समीक्षा की

बोकारो के जोनल आईजी माइकल राज एस और हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने चतरा जिले में आपराधिक और उग्रवादी घटनाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

बाद  में पत्रकारों से बातचीत में आईजी श्री राज ने कहा कि डायल 112 का इस्तेमाल देश के किसी भी कोने से किया जा सकता है।