मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 2, 2025 10:21 अपराह्न

printer

हजारीबाग पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमेरिका भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया

हजारीबाग पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमेरिका भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय कुमार कुशवाहा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से टाटी झरिया का रहने वाला है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि उदय कुमार कुशवाहा अमेरिका में व्यवसाय करता है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी तरीके से डंकी रूट से लोगों को अमेरिका भेजता था। वह अब तक 12 लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेज चुका है। बताया कि मानव तस्करों ने इसके जरिए करोड़ों रूपये की ठगी की।