हजारीबाग के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा कल मतदान नहीं करने गए। इसे लेकर पार्टी ने कारण बताओ नोटिस उन्हें जारी किया है। उनका मतदान केन्द्र सदर प्रखंड के हुपाद में था। जहां उनके पिता पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा उनकी माता नीलिमा सिन्हा ने मतदान किया लेकिन जयंत सिन्हा मतदान करने के लिए नहीं पहुंचे। दिन भर उनके समर्थक और शुभचिन्तक इंतजार करते रहें लेकिन देर शाम तक हजारीबाग मतदान करने के लिए नहीं आए। ऐसे में इसे लेकर पार्टी ने भी संज्ञान लिया है और उन्हें दो दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है।
Site Admin | मई 21, 2024 7:09 अपराह्न
हजारीबाग के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा कल मतदान नहीं करने गए