अक्टूबर 7, 2023 8:53 अपराह्न | jharkhand news

printer

हजारीबाग के टाटीझरिया दुधमटिया में पर्यावरण मेला का हुआ आयोजन

हजारीबाग के टाटीझरिया दुधमटिया में आज पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने जंगल की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान सबने वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया। यहां पिछले 29 वर्षों से हर वर्ष 7 अक्टूबर के दिन वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग वृक्ष लगाने और उसे बचाने की शपथ लेते हैं।