जून 5, 2025 8:27 अपराह्न

printer

हजयात्री कल सुबह कुर्बानी तथा इकट्ठा किए गए पत्‍थरों को शैतान की प्रतीकात्‍मक दीवार पर मारने के लिए मीना लौटेंगे

भारत समेत दुनिया भर से लाखों हजयात्री आज सऊदी अरब के अराफात के मैदानों में हज की प्रमुख रस्म के लिए एकत्र हुए। एहराम या बिना सिलवटों वाले सफेद लिबास पहने हजयात्रियों ने खुतबा-ए-हज यानि हज-उपदेश सुना और निमरा मस्जिद में एक साथ दोपहर और दोपहर बाद की नमाज़ अदा की।

    हजयात्री अब मुजदलिफा के लिए रवाना होंगे और शाम तथा रात की नमाज़ एक साथ अदा करेंगे। इसके बाद हजयात्री पत्‍थर इकट्ठा करेंगे। वे खुले आसमान के नीचे रात वहीं बिताएंगे और कल सुबह कुर्बानी तथा इकट्ठा किए गए पत्‍थरों को शैतान की प्रतीकात्‍मक दीवार पर मारने के लिए मीना लौटेंगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला