फ़रवरी 21, 2026 10:11 अपराह्न

printer

हंगरी की धमकी: द्रुज़बा पाइपलाइन के बिना 90 अरब यूरो का ऋण रोका जाएगा

हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो ने कहा है कि अगर द्रुज़बा पाइपलाइन के जरिए रूसी तेल की आपूर्ति फिर से शुरू नहीं की जाती है तो हंगरी यूरोपीय संघ को 90 अरब यूरो के ऋण पर रोक लगा देगा। हंगरी और स्लोवाकिया ने यूक्रेन पर जानबूझकर आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया है। दोनों देशों को 27 जनवरी से रूसी तेल की आपूर्ति बाधित है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूसी ड्रोन हमले में द्रुज़बा पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। इस पाइपलाइन के जरिए रूसी कच्चा तेल यूक्रेन से होते हुए मध्य यूरोप तक पहुंचाया जाता है।

इस बीच, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कीव दो दिनों के भीतर यूक्रेन से स्लोवाकिया को रूसी तेलापूर्ति फिर से शुरू नहीं करता है, तो यूक्रेन को आपातकालीन बिजली आपूर्ति रोक दी जाएगी। यूक्रेन ने आपातकालीन पाइपलाइन मरम्मत कार्य जारी रहने के दौरान यूरोप को तेल भेजने के लिए वैकल्पिक पारगमन मार्गों का प्रस्ताव दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला