सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए छत्तीसगढ़ में यातायात जागरूकता संबंधी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, ओवर लोड वाहनों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव पुलिस ने बीती रात शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना लाइसेंस, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और कागजात पेश नहीं करने वाले तथा तीन सवारी सहित यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले सतासी चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया गया।
वहीं, सक्ती जिले में यातायात जागरूकता के तहत शराब सेवन के बाद वाहन चलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पुलिस द्वारा वाहन चालकों की ब्रीथ ऐनेलाईजर से जांच की जा रही है। यातायात नियमां का उल्लंघन करने वाले अंठावन वाहन चालकां पर चालानी कार्यावाही करते हुए जुर्माना वसूल किया गया है।
इसी तरह, मुंगेली जिले में भी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गाड़ियों की पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। इसके तहत यात्रियों का परिवहन करते पाए गए अड़तीस मालवाहक वाहनों पर जुर्माना किया गया।