स्वीडन की एक अदालत ने आज टैंकर ‘सी आउल वन’ के रूसी कैप्टन को हिरासत में लेने का आदेश दिया, जिस पर बाल्टिक सागर में फर्जी झंडा लगाकर यात्रा करने का आरोप था। कैप्टन को शुक्रवार को स्वीडिश तटरक्षक बल द्वारा स्वीडन के दक्षिणी तट पर ट्रेलेबोर्ग के पास गिरफ्तार किया गया था। संदेह है कि उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। स्वीडिश समाचार एजेंसी ने बताया कि यस्टैड की जिला अदालत ने अभियोजक के अनुरोध पर उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया है। यह टैंकर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के अंतर्गत भी सूचीबद्ध है और ब्राजील से रूस जा रहा था।
News On AIR | मार्च 15, 2026 9:30 अपराह्न
स्वीडन की अदालत ने टैंकर ‘सी आउल वन’ के रूसी कैप्टन को हिरासत में लेने का आदेश दिया