मार्च 12, 2026 2:20 अपराह्न

printer

स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: पुरुष सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला हांगकांग से होगा

स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में आज भारत के किरण जॉर्ज का मुकाबला हांगकांग के जेसन गुनावन से होगा। किरण ने कल सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हराया। वहीं, हांगकांग के जेसन गुनावन ने पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत को मात दी थी। 

मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने डेनमार्क के जेस्पर टॉफ्ट और अमाली मैगेलुंड को 21-15, 21-14 से हराकर उलटफेर किया। यह जोड़ी आज रात चीन के गाओ जिया ज़ुआन और वू मेंग यिंग से खेलेगी।

महिला सिेंगल्‍स में मालविका बसोड को हार का सामना करना पडा। तन्वी शर्मा और उन्नति हुडा पहले ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।