बेसल में स्विस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष सिंगल्स में कल भारत के किरण जॉर्ज को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन के जेसन गुनावन ने हराया। वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने जापान के हिरोकी ओकामुरा और क्योहेई यामाशिता की जोड़ी को पराजित किया। अब उनका मुकाबला डेनमार्क के क्रिश्चियन फॉस्ट कजेर और रासमस कजेर की जोड़ी से होगा। मिक्स्ड डबल्स में, चीन की जोड़ी जे. गाओ और एम. वू ने भारतीय जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो को हराया।
News On AIR | मार्च 13, 2026 7:44 पूर्वाह्न
स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियन: पुरुष सिंगल्स में चीनी शटलर से हारे भारत के किरण जार्ज