मार्च 20, 2024 12:14 अपराह्न

printer

स्विस ओपन बैडमिंटनः प्री-क्वार्टर में पहुँची गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी

स्विस ओपन बैडमिंटन में भारत की गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली स्विट्जरलैंड के बेसल में महिला युगल वर्ग के प्री-क्वार्टर में पहुंच गई हैं। उन्होंने राउंड-32 में केरी-षू और एनी-षू की अमरीकी जोड़ी को हराया।

पुरुष युगल में हरिहरन अम्स-करुनन और रुबन कुमार की भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में फ्रांस के नातान बेग्गा और बैप्टिस्ट लबार्थे को हराया। मिश्रित युगल में एन. सिक्की रेड्डी और बी. सुमित रेड्डी ने क्वालीफाइंग राउंड में ब्राजील की सैमिया लीमा और डेवी-सिल्वा को हराया। इससे पहले पुरुष एकल क्वालीफायर में, सतीश कुमार करुणाकरण ने अल साल्वाडोर के उरीएल कैन्जुरा को हराया, जबकि समीर वर्मा ने ब्राजील के को-एल्हो डी ओलिवेरा को पराजित किया।

आज लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, किरण जॉर्ज, प्रियांशु राजावत और अन्य कई खिलाड़ी बीडब्ल्यूएफ सुपर-300 इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला