जनवरी 23, 2026 5:45 अपराह्न

printer

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान अहम समझौता

संयुक्‍त अरब अमीरात और विश्‍व आर्थिक मंच ने अगले पांच साल तक वैश्विक भविष्‍य परिषदों की वार्षिक बैठकें आयोजित करने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। यह रणनीतिक भागीदारी में एक नया अध्‍याय है। स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान इस संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

संयुक्‍त अरब अमीरात में मंत्रिमंडल मामलों के मंत्री मोहम्‍मद बिन अब्‍दुल्‍ला अल गर्गावी ने कहा कि यह भागीदारी प्रभावी वैश्विक भागीदारी के संयुक्‍त अरब अमीरात के दृष्टिकोण को दर्शाती है। उन्‍होंने कहा कि ये परिषदें वैश्विक चुनौतियों को विकास संबंधी अवसरों में बदलने का उन्‍नत मॉडल प्रदान करती हैं तथा भविष्‍य की चुनौतियों के समाधान के लिए एक केंद्र के रूप में संयुक्‍त अरब अमीरात की भूमिका को मजबूत करती हैं।