जनवरी 1, 2026 9:22 अपराह्न

printer

स्विट्जरलैंड में नए साल की पूर्व संध्या पर क्रैंस-मोंटाना स्की रिज़ॉर्ट के बार में हुए धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

स्विट्जरलैंड में नए साल की पूर्व संध्या पर क्रैंस-मोंटाना स्की रिज़ॉर्ट के बार में हुए धमाके और आग लगने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि सौ से अधिक घायल हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को सियोन और दूसरे शहरों के अस्पतालों में ले जाया गया। धमाके के बाद बचाव दल, हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है लेकिन किसी हमले की संभावना से इनकार किया है। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने अपना नए साल का संबोधन रद्द कर दिया तथा पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।