स्विट्जरलैंड ने पश्चिम एशिया में सैन्य कार्रवाई के तहत अपनी सीमा के ऊपर से उड़ान भरने के अमरीका के दो अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया है। सरकारी बयान में कहा गया कि तटस्थता कानून के तहत किसी संघर्ष में शामिल पक्षों को सैन्य उद्देश्य से उसके क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि, स्विस सरकार ने बताया कि तीन अन्य उड़ानों को अनुमति दी है, जिनमें एक विमान के रखरखाव से जुड़ी उड़ान और दो परिवहन विमानों की उड़ानें शामिल हैं।
News On AIR | मार्च 15, 2026 9:07 पूर्वाह्न
स्विट्जरलैंड ने अमरीका के सैन्य विमानों को अपनी सीमा के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी