स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव 3 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर सभी जिलों के सिविल सर्जन और उपाधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। इसके तहत जिला अस्पतालों में समुचित जांच तथा इलाज की सुविधा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाने, अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, टेलिमेडीसीन से परामर्श और इलाज की सुविधा तथा महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए जागरुकता अभियान चलाने की रणनीति पर विचार विमर्श होगा।
Site Admin | मार्च 30, 2024 2:21 अपराह्न
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव 3 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर सभी जिलों के सिविल सर्जन और उपाधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे