जिला शिमला स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राकेश प्रताप की अध्यक्षता में संपन हुई जिसमें स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न ज्वंलत मुददों पर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में जिला शिमला के दस चिकित्सा खंडों के बीएमओ और अन्य चिकित्सा अधिकारियो ने भाग लिया।
समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य खंडों की प्रगति और कार्यों का मूल्यांकन किया तथा बेहतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु आगामी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों जैसे स्क्रब टायफस, टीकाकरण, जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रबंधन, आयुष्मान आरोग्य शिविर, रोड सेफ्टी आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। सीएमओ ने स्क्रब टायफस की रोकथाम और प्रबंधन हेतु सभी स्वास्थ्य खंडो के चिकित्सा अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
उन्होने बताया कि स्क्रब टायफस एक स्थानिक रोग है यह मानव शरीर के अंतरिक आंतरिक अंगों को प्रभावित करता है जिसका समय पर उपचार न होने से मृत्यु भी हो सकती है उन्होंने बताया कि स्टेप टायफस स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों को देखकर हमें एहतियात बरतने की की अति आवश्यकता हैयह रोग एक जीवाणु विशेष रिक्टेशिया से संक्रमित चपेेन के काटने से फैलता है जो खेतों में झाड़ियों, घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है जिसके कारण बुखार पैदा होता है। इस बीमारी में तेज बुखार जो कि 104 से105 डिग्री तक जा सकता है। इससे शरीर में ऐंठन, अकड़न या शरीर टूटा हुआ प्रतीत होता है। इसके अधिक संक्रमण से गर्दन बड़ों के नीचे कालों के ऊपर गिल्टियां गिल्टियां होना जैसे लक्षण पाए जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनसाधारण से आवाहन किया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए खेतों में झाड़ियां में काम करते समय पूरा शरीर खासकर टांगे, पांव और बाजू ढक कर रखें तथा काम करने के बाद नहाऐ व कपड़े बदले, शरीर की सफाई का ध्यान रखें। घर तथा आसपास के वातावरण को साफ रखें। घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दे। घर के अंदर और आसपास कीटनाशक दवायों का छिड़काव करें। उन्होने बताया कि जिला शिमला में स्क्रब टायफस की जांच तथाउपचार की सुविधा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में निशुल्क प्रदान की जा रही है।
Site Admin | अगस्त 8, 2024 8:36 अपराह्न
स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राकेश प्रताप की अध्यक्षता में हुई संपन