छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। इस दौरान श्री जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी-नागपुर हाल्ट नई रेललाइन निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी दी। उन्होंने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग भी रखी।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग रेल मंत्री से की। इस पर रेल मंत्री ने श्री जायसवाल को आश्वस्त किया है कि सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।