अक्टूबर 3, 2024 7:10 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल में नव-निर्मित ऑपरेशन थिएटर, मेडिसिन आई.सी.यू.और हाई एन्ड अल्ट्रासाउंड मशीन का किया उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून के दून अस्पताल में आपातकालीन विभाग के तहत नव-निर्मित ऑपरेशन थिएटर, मेडिसिन आई.सी.यू.और हाई एन्ड अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दून अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से- न्यूरो, सर्जरी, स्त्री रोग और ऑर्था सहित, अन्य बीमारियों के सरलता से ऑपरेशन हो सकेंगे, जिसका लाभ अम लोगों को मिल सकेगा। इसके अलावा अस्पताल में अब हर प्रकार के अल्टासाउंड सहित, ई. ई. जी. और ई. सी. जी. की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल फैकल्टी और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।