फ़रवरी 18, 2026 4:19 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ब्राजील स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्जेंडर पाडिल्हा से की मुलाकात

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ब्राजील के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्जेंडर पाडिल्हा से मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों ने सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने पर चर्चा की। चिकित्सा उत्पादों के नियमन और डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री नड्डा ने श्री पाडिल्हा को ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए आमंत्रित किया।