दिसम्बर 26, 2025 8:32 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग की प्रगति की समीक्षा की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग- आईपीसी की प्रगति की समीक्षा की। श्री नड्डा ने फार्माकोपियल मानकों, फार्माकोविजिलेंस सिस्टम और नियामक विज्ञान को मजबूत करने में आईपीसी के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि आयोग देश के लोगों और वैश्विक समुदाय के लिए दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास देश की बढ़ती वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता को दर्शाते हैं और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।