अक्टूबर 13, 2025 7:59 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता सप्ताह की शुरूआत की, जो इस महीने की 17 तारीख को समाप्‍त होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि इस जागरूकता सप्ताह का लक्ष्‍य है कि देश, हर घर, स्कूल, दफ्तर और सार्वजनिक स्थान पर कम से कम एक व्यक्ति इतना सक्षम हो कि वह जीवनरक्षक तकनीक को जानता हो और जरूरत पडने पर किसी की जान बचा सके।