मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 24, 2024 7:34 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर की गई हड़ताल वापस

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने राज्य शासन से चर्चा के बाद अपनी हड़ताल वापस लेने पर सहमति दे दी है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की गई थी। इन मांगांं में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि, आठ महीने का लंबित वेतन और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा उपलब्ध कराने जैसी मांगे शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से आज विस्तार से चर्चा की। शासन की ओर से बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए करीब चवालीस करोड़ रूपए की राशि पहले ही जिलों को जारी की जा चुकी है। इसके अलावा अन्य मांगों के संबंध में मुख्यालय स्तर पर समिति बनाकर समय-सीमा के भीतर परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद संघ ने अपनी हड़ताल को तत्काल वापस लेने पर अपनी सहमति दे दी।