अक्टूबर 9, 2025 2:25 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नई दिल्ली में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। साठ दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को तंबाकू के सेवन से बचने, इसे छोड़ने की इच्छा रखने वालों का समर्थन करने और स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य तथा कल्याण की एक मज़बूत संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शिक्षित और सशक्त बनाना है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं का एक बड़ा हिस्सा तंबाकू की लत से परेशान है। उन्होंने देश को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को तंबाकू से बचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

कार्यक्रम के दौरान अनुप्रिया पटेल ने छात्रों को ‘तंबाकू को ना कहें’ की शपथ भी दिलाई।