स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 अक्टूबर से विशेष स्वच्छता अभियान के पांचवे चरण का आयोजन करेगा। अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने और विभाग से संबंधित सभी कार्यालयों में स्वच्छता की पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि ई-कचरा निपटान, कार्यालय स्वच्छता और अभिलेख प्रबंधन के लिए निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद मुख्यालय और देश भर में इसके 27 संस्थानों में लागू किया जाएगा।
Site Admin | सितम्बर 16, 2025 2:24 अपराह्न
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग 2 अक्टूबर से विशेष स्वच्छता अभियान के पांचवे चरण का आयोजन करेगा