मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 12, 2025 4:47 अपराह्न

printer

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भोपाल में राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भोपाल में राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन  यादव ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने आज से राष्ट्र शक्ति मिशन की शुरुआत की है और इसके पीछे की सोच यह है कि अगर युवा सक्षम और सुशिक्षित होगा तो निश्चित रूप से स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी कि 21वीं सदी भारत की होगी।

प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय स्कूलो और अन्य संस्थाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किये गए। पन्ना जिले में आज स्वामी विवेकानंद कि जयंती-युवा दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।