स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने एंव उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने के उद्देश्य से पुराने उपायुक्त कार्यालय सोलन के प्रांगण में हिम ईरा बिक्री केन्द्र का शुभारम्भ अतिरिक्ति उपायुक्त अजय कुमार यादव ने किया। यह महिलाएं इस अस्थाई केंद्र में रक्षा बंधन तक अपनी हाथो से तैयार की गई राखियां बेच सकती है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने चील की पत्तियों एंव कुशा से ईको फ्रेंडली राखियां तैयार की है।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सुनिता ,ममता व डिंपल ने बताया कि उन्होंने अपने हाथो से ईको फ्रैंडली राखियां तैयार की है। उन्होंने कहा कि कुशा, व चील की पत्तियों से इन राखियों को हाथ से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोग उनकी हस्तनिर्मित राखियों को पंसद कर रहें है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके हाथ के हुनर को खरीदें। जिस से उनकी अच्छी आमदनी हो सके। अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने बताया कि महिलाओं की आर्थिकी को सुर्दड करने के लिए हस्तनिर्मित राखियांे को पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर महिलाए बेच रही है। व यहां पर रक्षाबंधन तक राखियों को बेच सकती है। उन्होंने कहा कि ईको फ्रैंडली राखियों को लोग अवश्य पंसद करेंगे।
Site Admin | अगस्त 16, 2024 3:03 अपराह्न
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथो से तैयार की ईको फ्रैंडली राखियां
