अगस्त 3, 2025 7:48 अपराह्न

printer

स्‍वदेशी सामानों की खरीद और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चलाया जाएगा देशव्यापी अभियान

स्‍वदेशी सामानों की खरीद और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के नेतृत्‍व में 10 अगस्‍त से देश भर में अभियान चलाया जाएगा।

 

अभियान की जानकारी देते हुए चांदनी चौक से भाजपा सांसद और व्यापारी परिसंघ के सचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि 48 हजार व्‍यापारी संगठनों के माध्‍यम से यह संदेश विभिन्‍न विक्रेताओं और ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

 

श्री खंडेलवाल ने यह जानकारी आज नई दिल्‍ली में अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया। उन्‍होंने कहा कि इस अवसर पर 26 राज्यों के 150 से अधिक व्यापारी नेताओं ने स्‍वदेशी उत्‍पादों को बढ़ावा देने के अपील को मजबूत और व्यापक समर्थन देने का संकल्प लिया है।