मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2024 7:10 अपराह्न

printer

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आज 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आज 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। बलौदाबाजार में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क तिरंगे झंडे और पौधों का वितरण किया गया।

 

वहीं, मुंगेली में भी जिला स्तरीय तिरंगा रैली और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह रैली पुराना बस स्टैण्ड स्थित खेल परिसर से शुरू होकर कलेक्टोरेट तक पहुंची। बलरामपुर में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में जनपद उपाध्यक्ष भानू प्रकाश दीक्षित, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कोरिया जिले में सामुदायिक सद्भावना और एकता को प्रोत्साहित करने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया।

 

वहीं, रायगढ़ में जिला प्रशासन और खेल तथा युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ को कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई।

 

उधर, जगदलपुर में स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने से शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मां दंतेश्वरी मंदिर के पास ही सम्पन्न हुई। इस तिरंगा दौड़ में पद्मश्री धरमपाल सैनी, बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों के जवान शामिल हुए।