मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 8:56 अपराह्न

printer

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर देश भर में हर घर तिरंगा रैलियां आयोजित की जा रही हैं

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर देश भर में हर घर तिरंगा रैलियां आयोजित की जा रही हैं। देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। सरकार ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने का आग्रह किया है।

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब एक आंदोलन बन गया है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा देश की स्वतंत्रता, गौरव और विकसित भारत के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा देश का गर्व है, जो देश को एक सूत्र में बांधता है।

उधर हजारीबाग जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकाले गये तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। हजारीबाग के इचाक मोड़ से देवपुली तक पंद्रह किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

दुमका में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला जिसे सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया। जातमाड़ा जिले में युवाओं ने तिरंगा के साथ शहर में बाईक रैली निकाली।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला