स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रांची सहित राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रांची में जहां दूसरे राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है वहीं होटलो में रूकने वाले सभी लोगो के बारे में पुलिस जानकारी ले रही है।
रांची से जुड़ने वाले दूसरे जिलों के सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है।