अगस्त 16, 2024 9:04 पूर्वाह्न

printer

स्‍वतंत्रता दिवस विश्व के नेताओं ने भारत को दी शुभकामनाएं, संबंधों को सशक्त बनाने पर दिया जोर

भारत ने कल अपना 78वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर विश्व के नेताओं ने भारत को शुभकामनाएं दीं और आने वाले वर्षों में नई दिल्‍ली के साथ अपने संबंधों को और सशक्त बनाने पर बल दिया। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में 78वें स्‍वतंत्रता दिवस पर सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं। 

 

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मॉस्को नई दिल्‍ली के साथ रणनीतिक संबंधों को विशेष महत्व देता है और उसके साथ अपने संबंधों को और विकसित करने का इच्छुक है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत-इटली की रणनीतिक साझेदारी भविष्‍य के लिए एक महत्वपूर्ण स्तम्भ की तरह है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी इस पावन अवसर पर भारत को शुभकामनाएं दीं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला