जनवरी 25, 2026 5:59 अपराह्न

printer

स्‍वतंत्रता की शताब्‍दी तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी महत्‍वपूर्ण: केन्‍द्रीय मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया

केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया ने विकसित भारत 2047 का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के लिए युवाओं से आगे रहने का आह्वान किया है। उन्‍होंने आज कराईकल में नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलोजी- एनआईटी में विकसित भारत-यंग लीडर्स मीट में छात्रों को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि स्‍वतंत्रता की शताब्‍दी तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी महत्‍वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का उल्‍लेख करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने परिवारवाद की राजनीति अलग एक लाख युवा नेता बनाने का उल्‍लेख किया।इससे पहले केन्‍द्रीय मंत्री ने जिला स्‍पोटर्स स्‍टेडियम में नौ करोड़ पचास लाख की लागत से बनने वाले सिंथेटिक्‍स एथलेटिक्‍स ट्रैक का शिलान्‍यास किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला