स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में बीस हजार से पचास हजार के बीच की जनसंख्या वाले भारत के शहरों की श्रेणी में गोआ की राजधानी पणजी ने स्वच्छ शहर के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज के मन की बात कार्यक्रम में पणजी की उपलब्धियों और इस शहर के कचरों को अलग करने की नवाचारी पद्धतियों के उल्लेख ने इसके गौरव को और बढ़ा दिया।
मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने पणजी शहर के स्वच्छता प्रयासों का आज के अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अभार प्रकट किया।