छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन की प्रबंध संचालक चंदन त्रिपाठी और पंचायत निदेशक प्रियंका महोबिया ने बस्तर जिला के ग्राम बुरूँद सेमरा स्थित मटेरियल रिसाइकल फेसेलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने एमआरएफ सेंटर में कचरा को इकट्ठा करने की व्यवस्था जानने के अलावा इसे अलग करने की तकनीक के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर बस्तर में प्लास्टिक सामग्रियों की रिसाइकल परियोजना को समझने और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में इसी तरह की परियोजनाओं को लागू करने की संभावना का पता लगाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने संस्था में काम करने वाले सफाई मित्रों के साथ बातचीत भी की।
Site Admin | मई 19, 2024 7:33 अपराह्न
स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने मटेरियल रिसाइकल फेसेलिटी सेंटर का किया निरीक्षण