अक्टूबर 4, 2024 7:49 अपराह्न

printer

स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिकाः रवि कुमार

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

वे आज रांची के निर्वाचन सदन में राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग से ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में स्पष्टता आएगी।