सितम्बर 25, 2024 4:05 अपराह्न

printer

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोलन के रबौन में जागरूकता अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोलन के रबौन में जागरूकता अभियान चलाया गया । रबौन स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता बारे जागरूक किया । इस दौरान धर्मपुर की स्वास्थ्य शिक्षिका मीना चौहान ने बच्चों को स्वास्थ्य बारे जागरूक किया व स्वच्छता के लाभ बताये।

स्वास्थ्य शिक्षिका मीना चौहान ने बताया कि स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली । उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चों को जागरूक किया गया । उन्होंने कहा कि स्वच्छता व पोषण बारे बच्चों को जागरूक किया गया व इसके लाभ बारे जानकारी दी गई कि वह किस तरह से सही पोषण व स्वच्छता से स्वस्थ्य रह सकते है।

 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला