स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की छात्राओं ने सोलन माॅल रोड पर जागरूकता रैली निकाली। जिसमें करीब 80 एनसीसी की छात्राओं ने भाग लिया व लोगो को स्वच्छता बारे जागरूक किया । इस रैली का थीम भारतीय नदिया संस्कृति की जननी है। रहा । छात्राओं ने लोगो को रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया ।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी की सैंकेड कमांडर अल्पा मलिक ने बताया कि बच्चियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जिसका मुख्य उद्देश्य लोगो को स्वच्छता बारे जागरूक करना है।