अक्टूबर 26, 2024 12:43 अपराह्न

printer

स्वच्छता में नवाचार के लिए देशभर में राजधानी पटना को प्राप्त हुआ नौवां स्थान

स्वच्छता में नवाचार के लिए देशभर में राजधानी पटना को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ये रैंकिंग जारी की है। मंत्रालय की एक टीम पटना आकर नवाचार प्रयोगों का अध्ययन करेगी और उसका प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही देश के अन्य शहरों को भी ऐसे नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किये जाने की योजना है।