बागेश्वर को स्वच्छ बनाए रखने में ज़िले की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खासतौर पर घर-घर से कूड़ा उठाने में सखी समूह की महिलाओं की भागीदारी, स्वच्छता के क्षेत्र में नया अध्याय लिख रही है।
इन्हीं प्रयास को देखते हुए नगरपालिका सभागार में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सखी सहायता समूह की 48 महिलाओ और दो सुपर वाइजर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सखी समूह की महिलाओं के द्वारा काफी बेहतर काम किया जा रहा है।
इसको देखते हुवे बागेश्वर की तरह ही सखी समूह का गठन गरुड़ और कपकोट में भी किया जाएगा, जिससे स्वच्छता की ओर एक कदम और बढ़ाया जा सके।
गौरतलब है कि नगर पालिका की पहल पर सखी समूह की 18 महिलाओं ने शहर में वर्ष 2017-18 से अजैविक कूड़ा उठाने का काम शुरू किया था। स्वच्छता मिशन में जुड़ने के बाद आज 48 महिलाएं इस काम में जुटी हैं।