जनसेवा और सुशासन के मंत्र से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार परिवर्तन और प्रगति लाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सेवा पर्व में, हम प्रस्तुत कर रहे हैं कि कैसे मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के जीवन में बदलाव लाया है।
स्वच्छता अभियान क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है और दुनिया इसे स्वीकार कर रही है। भारत में खुले में शौच की समाप्ति के बाद आए बदलावों पर नेचर पत्रिका में एक शोध पत्र प्रकाशित हुआ है। कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय और ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में बताया गया कि इससे हर वर्ष लगभग 70 हज़ार मौतों को रोकने में सफलता मिली है। इस कार्यक्रम ने कई महिलाओं के जीवन में बदलाव लाया है ऐसी ही एक महिला हैं चमोली ज़िले की किरण, जिनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।