मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 2, 2025 11:25 पूर्वाह्न

printer

स्लोवेनिया इज़राइल के साथ सभी हथियारों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय संघ राष्ट्र बना

स्लोवेनिया यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है जिसने गाजा पर युद्ध के कारण इजरायल के साथ सभी प्रकार के हथियारों के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब ने विचार विमर्श के बाद हथियार प्रतिबंध की घोषणा की। घोषणा में  कहा  गया है कि स्‍लोवानिया स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ रहा है क्योंकि यूरोपीय संघ आंतरिक असहमतियों और फूट के कारण ठोस उपाय अपनाने में असमर्थ है। स्‍लोवानिया सरकार ने संघर्ष के कारण अक्टूबर 2023 से इजरायल को सैन्य हथियारों और उपकरणों के निर्यात के लिए कोई परमिट जारी नहीं किया है।
 
 
इससे पहले, स्लोवेनिया की संसद ने आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन के नक्शेकदम पर चलते हुए फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाला एक आदेश पारित किया था। पिछले हफ्ते, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा ने भी घोषणा की कि वे एक फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दे सकते हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला