सरकार ने कहा है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 8000 परियोजनाओं में से 95% पूरी हो चुकी हैं। कुशल सेवाएँ, मज़बूत बुनियादी ढाँचा और टिकाऊ समाधान प्रदान करके सैकड़ों शहरों में जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए 2015 में इस मिशन की शुरुआत की गई थी। आज लोकसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि एक लाख 53 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की सात हज़ार 336 परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी 100 स्मार्ट शहरों में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत सौ शहरों के लिए कुल बजटीय परिव्यय का 99% से अधिक जारी किया जा चुका है।
Site Admin | अगस्त 7, 2025 1:41 अपराह्न
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 8000 परियोजनाओं में से 95% पूरी हो चुकी हैं: सरकार